नई दिल्ली : मशहूर उद्योगपति एवं टाटा समूह के मानद चेयरमैन की रतन टाटा के निधन से देश में शोक की लहर है। रतन टाटा का दुनिया से जाना भारत के लिए बड़ी क्षति है। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत कई दिग्गजों ने उनके निधन पर शोक जताया है। रतन टाटा कई दिनों से बीमार थे। वह दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। वह बेहद ही दरियादल इंसान थे। रतन टाटा को राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी जाएगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है श्री रतन टाटा के दुखद निधन से भारत ने एक ऐसे आइकन को खो दिया है, जिन्होंने कॉर्पोरेट विकास को राष्ट्र निर्माण और उत्कृष्टता को नैतिकता के साथ जोड़ा। पद्म विभूषण और पद्म भूषण से सम्मानित उन्होंने टाटा की महान विरासत को आगे बढ़ाया और इसे और अधिक प्रभावशाली वैश्विक उपस्थिति दी। उन्होंने अनुभवी पेशेवरों और युवा छात्रों को समान रूप से प्रेरित किया। परोपकार और दान के लिए उनका योगदान अमूल्य है। मैं उनके परिवार, टाटा समूह की पूरी टीम और दुनिया भर में उनके प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए रतन टाटा को एक दयालु आत्मा और असाधारण इंसान बताया। प्रधानमंत्री ने तस्वीरों के साथ कई ट्वीट में लिखा श्री रतन टाटा जी एक दूरदर्शी कारोबारी नेता, दयालु आत्मा और असाधारण इंसान थे। उन्होंने भारत के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित व्यापारिक घरानों में से एक को स्थिर नेतृत्व प्रदान किया। साथ ही उनका योगदान बोर्डरूम से कहीं आगे तक गया। उन्होंने अपनी विनम्रता, दयालुता और हमारे समाज को बेहतर बनाने के लिए अटूट प्रतिबद्धता के से कई लोगों को प्रभावित किया। राहुल गांधी ने कहा रतन टाटा एक दूरदर्शी व्यक्ति थे। उन्होंने व्यवसाय और परोपकार दोनों पर अमिट छाप छोड़ी है। उनके परिवार और टाटा समुदाय के प्रति मेरी संवेदनाएं। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने रतन टाटा के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा रतन टाटा के बारे में दो चीजें सबसे अलग दिखती हैं। पहला वह एक सच्चे विजनरी व्यक्ति थे। दूसरा वह कॉर्पोरेट गवर्नेंस में नैतिकता को बहुत मानते थे। मुझे लगता है कि जब भी आधुनिक भारत का आर्थिक इतिहास लिखा जाएगा, तो मुझे पूरा यकीन है कि उनकी उपलब्धियों का वर्णन करने के लिए एक पूरी किताब भी काफी नहीं होगी। भारत के सच्चे सपूत और एक असाधारण व्यक्तित्व। उनकी आत्मा को शांति मिले।
सोनोवाल तीन दिवसीय सिंगापुर यात्रा पर
नई दिल्ली : केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल सिंगापुर समुद्री सप्ताह में भाग लेने के लिए सिंगापुर...
Read more