नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली समेत देशभर में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। उत्तर भारत के इलाकों में सर्दी बढ़ने वाली है। वहीं पहाड़ों पर भी बर्फबारी होगी। मौसम विभाग के अनुसार कल से उत्तर भारत के राज्यों में सर्दी का सितम बढ़ना शुरू होगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। वहीं तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय इलाकों में भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के तापमान में गिरावट होना शुरू होगी। फिलहाल दो दिन से दिल्ली का मौसम सामान्य बना हुआ है। कल दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रह सकता है। वहीं कल राजधानी में हल्के से मध्यम कोहरा और स्मॉग छाया रहेगा। प्राइवेट मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक इस समय पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। इसके गुजरने के बाद पहाड़ों से ठंडी हवाएं मैदानों की तरफ आएंगी। इससे दिल्ली का पारा गिरेगा और कल से मौसम ठंडा हो जाएगा।
बाजाशेयरर रहा बंद
नई दिल्ली : इस्लाम धर्म लंबियों का पवित्र त्योहार ईद उल फितर के मौके पर आज नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई)...
Read more