नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश में अभी घने कोहरे का प्रकोप भले ही न शुरू हुआ हो, लेकिन पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से शीतलहर ने पारा काफी लुढ़का दिया है। मैदानी इलाकों में इस समय कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और राजस्थान में मौसम विभाग ने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। वहीं केरल, तमिलनाडु में कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। स्काइमेट वेदर के मुताबिक श्रीलंका के तट पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब मन्नार की खाड़ी के आसपास पहुंच गया है। यह प्रणाली दक्षिण तमिलनाडु की ओर बढ़ सकती है। इसके असर से तटीय आंध्र प्रदेश और तटीय तमिलना़डु में बारिश हुई। इसके अलावा केरल, आंतरिक कर्नाटक में भी हल्की बारिश हुई। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत, पूर्व और उत्तर में दिन और रात दोनों के तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में शीतलहर की स्थित बन रही है। शुक्रवार सुबह पारा 4.3 डिग्री के करीब पहुंच गया। मौसम विभाग का कहना है कि अभी दिल्ली में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि धूप से लोगों को कुछ राहत मिलेगी। दिनभर बर्फीली हवाओं का भी प्रभाव बना रहेगा। 17 दिसंबर को दिल्ली एनसीआर में घना कोहरा छाने की संभावना है।
असम में है 14 अंतर्राष्ट्रीय सीमा चौकियाँ
असम, गुवाहाटी : असम के सीमा सुरक्षा एवं विकास विभाग के मंत्री अतुल बोरा ने असम विधानसभा में बताया कि...
Read more