नई दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में भारत के संविधान की 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर चर्चा की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। राजनाथ सिंह ने कहा कि संविधान किसी एक पार्टी की देन नहीं है, लेकिन इसके निर्माण के कार्य को एक पार्टी विशेष द्वारा हाईजैक करने की कोशिश हमेशा की गई है। राजनाथ सिंह यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि संविधान निर्माण में बहुत से लोगों की भूमिका को जानबूझकर नकारा गया। भारत में संविधान निर्माण के इतिहास से जुड़ी ये सब बातें लोगों से छिपायी गई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह समझने की जरूरत है कि किसने संविधान का सम्मान किया और किसने अपमान। उन्होंने आगे कहा कि संविधान सभा द्वारा तैयार संविधान सिर्फ कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि लोगों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। हमारा संविधान सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक जीवन के सभी पहलुओं को छूते हुए विकास का मार्ग प्रशस्त करता है। मुझे गौरव की अनुभूति है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास की भावना से काम कर रही है।
सोनोवाल तीन दिवसीय सिंगापुर यात्रा पर
नई दिल्ली : केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल सिंगापुर समुद्री सप्ताह में भाग लेने के लिए सिंगापुर...
Read more