नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्षों और अपनी राष्ट्रीय टीम के सदस्यों के चयन के लिए 29 राज्यों के प्रभारियों की सूची जारी की है। केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के वरिष्ठ नेतामंत्रीओं को इस सूची में जगह मिली है। बिहार की जिम्मेदारी केंद्रीय मनोहर लाल खट्टर को मिली है। वहां, उत्तर प्रदेश के लिए प्रदेश अध्यक्ष के चयन की जिम्मेदारी पीयूष गोयल को सौंपी गई है। मालूम हो कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन से पहले भगवा पार्टी की यह जरूरी प्रक्रिया है। इन नेताओं के पास अलग-अलग राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष के चयन के साथ-साथ राष्ट्रीय परिषद को तैयार करने भी जिम्मेदारी होगी। पार्टी के संविधान के अनुसार संगठनात्मक चुनावों को राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले 50 प्रतिशत राज्यों में आयोजित किया जाना चाहिए। प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव 15 जनवरी तक होने की उम्मीद है। पार्टी की ओर से जारी किए गए सूची में केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव (गुजरात), केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान (कर्नाटक), केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान (मध्य प्रदेश), पीसी मोहन (आंध्र प्रदेश), सर्वानंद सोनोवाल (अरुणाचल प्रदेश), गजेंद्र सिंह शेखावत (असम), सरदार नरिंदर सिंह रैना (चंडीगढ़), विनोद तावड़े (छत्तीसगढ़), डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल (दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव), भूपेन्द्र यादव (हरियाणा), संजय भाटिया (जम्मू और कश्मीर), प्रहलाद जोशी (केरल), जयराम ठाकुर (लद्दाख), पोन राधाकृष्णन (लक्षद्वीप), जॉर्ज कुरियन (मेघालय), तमिलिसाई सौंदरराजन (अंडमान और निकोबार द्वीप समूह), वनाथी श्रीनिवासन (मिजोरम), वी. मुरलीधरन (नगालैंड), संजय जयस्वाल (ओडिशा), तरुण चुघ (पुडुचेरी), विजय रुपाणी (राजस्थान), किरेन रिजिजू (सिक्किम), जी. किशन रेड्डी (तमिलनाडु), शोभा करंदलाजे (तेलंगाना) एवं जुएल ओराम (त्रिपुरा) शामिल है।
असम में है 14 अंतर्राष्ट्रीय सीमा चौकियाँ
असम, गुवाहाटी : असम के सीमा सुरक्षा एवं विकास विभाग के मंत्री अतुल बोरा ने असम विधानसभा में बताया कि...
Read more