नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस और अमेरिका की यात्रा आज से शुरू हो रही है। इस दौरे का उद्देश्य दोनों देशों के साथ रक्षा सहयोग और व्यापार साझेदारी को बढ़ाना है। पीएम मोदी पहले फ्रांस में 10 से 12 फरवरी तक रहेंगे और उसके बाद अमेरिका जाएंगे, जहां वह 12 से 14 फरवरी तक रुकेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 10 फरवरी को पेरिस पहुंचेंगे और उस दिन राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के साथ एलिस पैलेस में डिनर करेंगे। इस डिनर में कई बड़ी तकनीकी कंपनियों के सीईओ भी शामिल होंगे। अगले दिन 11 फरवरी को पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता करेंगे। इस समिट में कई महत्वपूर्ण घोषणाओं की उम्मीद है. पीएम मोदी इंडिया-फ्रांस सीईओ फोरम को भी संबोधित करेंगे, जो दोनों देशों के बीच व्यापार और तकनीकी सहयोग को और मजबूत करेगा।
रियान पराग 3 मैचों के लिए होंगे कप्तान
असम, गुवाहाटी : आईपीएल 2025 के पहले तीन मुकाबलों में रियान पराग राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करेंगे। असम के बल्लेबाज...
Read more