नई दिल्ली : असम के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त राष्ट्रीय स्तर के मानवाधिकार और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. दिव्याज्योति सैकिया को 1 मार्च की दोपहर को नई दिल्ली के कांस्टीट्यूएंसी क्लब ऑफ इंडिया में डीजीहोलीक इंडिया संगठन द्वारा देश और समाज के सर्वोत्तम सामाजिक प्रभाव श्रेणी के उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए सूर्या सम्मान से नवाजा गया। एक भव्य समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्म भूषण द्वारा हुकुमदेव नारायण यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। पद्म भूषण हुकुमदेव नारायण यादव के हाथों से डॉ. दिव्याज्योति सैकिया को सम्मानित किया गया। इसके अलावा 2011 से दिल्ली में किए गए विभिन्न प्रतिवादी आंदोलन और 2017-18 में अन्ना आंदोलन के द्वारा दिल्ली में लगातार कई सालों तक देश और समाज के लिए दिल्ली से आवाज उठाने हेतु दिल्ली रत्न अवार्ड से नवाजा गया और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय मानवतावादी उत्कृष्टता पुरस्कार 2025 से भी सम्मानित किया गया। 1 मार्च की रात को इंटरनेशनल इंडिया सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में महात्मा गांधी विश्वविद्यालय और अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार राजदूत संगठन द्वारा यह दोनों पुरस्कार प्रदान किया गया। डॉ. दिव्याज्योति सैकिया पिछले 24 वर्षों से असम और देश के अन्य राज्यों में अंधविश्वास के खिलाफ काम कर रहे हैं। उन्होंने जादू-टोना के नाम पर प्रताड़ित किए गए सैकड़ों लोगों को बचाकर उन्हें सम्मान के साथ पुनर्वासित के लिए कदम उठाया है। डॉ. दिव्यज्योति सैकिया जैसे लोगों के कारण ही असम सरकार ने अंधविश्वास को रोकने के लिए असम डायन शिकार पीपीपी अधिनियम 2015 बनाया। टीम अन्ना की राष्ट्रीय कोर समिति के पूर्व राष्ट्रीय सदस्य डॉ. दिव्यज्योति सैकिया नशे के खिलाफ लड़ाई लड़कर असम के विभिन्न जिलों में सैकड़ों युवाओं को नशामुक्त करने में सफल रहे हैं। डॉ. दिव्यज्योति सैकिया को शांति और मानवता के कार्यों के लिए 160 से अधिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए हैं, इनमें बाबू जगजीवनराम स्मृति पुरस्कार, वर्ल्ड पीस नोबेल अवार्ड, बंगाल गौरव सम्मान, विश्व संसदीय अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार, भारतीय सूर्या सम्मान 2021, तिलका माझी राष्ट्रीय सम्मान आदि शामिल है। गौरतलब है कि अभी डॉ. दिव्याज्योति सैकिया ने उत्तर पूर्व भारत के कई स्थानों पर युवाओं को ड्रग्स आदि नशीले पदार्थ से मुक्त करके कृषि और जीवन वृति शिक्षा में जरूरी मोटिवेशन देकर kam पर लगाए हुए हैं।
रियान पराग 3 मैचों के लिए होंगे कप्तान
असम, गुवाहाटी : आईपीएल 2025 के पहले तीन मुकाबलों में रियान पराग राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करेंगे। असम के बल्लेबाज...
Read more