नई दिल्ली : विश्व नारी दिवस के मौके पर दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर में 8 मार्च की शाम एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार और डॉक्टरेट डिग्री प्रदान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में असम के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध राष्ट्रीय तर्कवादी, मानवाधिकार कार्यकर्ता डॉ. दिव्यज्योति सैकिया को पिछले 25 वर्षों से देश और समाज की उत्कृष्ट सेवा के लिए 2025 के अंतर्राष्ट्रीय रतनश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और बांग्लादेश में शिक्षा, सामाजिक सेवाओं और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रदान किए गए। सोक्रेट्स सामाजिक शोध विश्वविद्यालय के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उच्चतम न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश के जी बालाकृष्णन एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सेवा प्रमुख प्रमोद कुमार सहगल, मोंटेनेग्रो राष्ट्र के राष्ट्रदूत डॉ. जेनिस दरबारी के अलावा विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं समाज के विभिन्न वर्ग के लोग उपस्थित थे। इससे पहले डॉ. सैकिया को 1 मार्च को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय ने अंतर्राष्ट्रीय उत्कृष्ट मानवतावादी पुरस्कार और दिल्ली रत्न सम्मान प्रदान किया। वही दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में उन्हें शौर्य सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मभूषण हुकुमदेव नारायण यादव ने प्रदान किया।गौरतलब है कि देश की प्रमुख समाचार पत्र न्यू इंडियन एक्सप्रेस ने वन मैन पीस मिशन के शीर्षक के तहत रिपोर्ट की है और ईटीवी भारत जैसे मीडिया आउटलेट्स ने डॉ. दिव्यज्योति सैकिया के उत्कृष्ट सामाजिक और मानवाधिकार कार्यों पर एक वृत्तचित्र का निर्माण किया है।
गुवाहाटी में पहली बार खेला जाएगा टेस्ट मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 22 से 26 नवंबर के बीच होगा मुकाबला
नई दिल्ली : वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला के लिए टीम इंडिया के कार्यक्रमों की घोषणा...
Read more