नई दिल्ली : पेट्रोल और डीजल की कीमतें आज जारी की गई है। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को 20 मार्च के दिन सुबह-सुबह वेबसाइट पर अपडेट कर दिया है। ताजा लिस्ट के मुताबिक पेट्रोल और डीजल के भाव एक बार फिर कोई संशोधन नहीं हुआ है। आज के दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें वही हैं और यहां कोई बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल और डीजल के भाव बिना किसी बदलाव के साथ एक समान हैं। आम लोगों को एक बार फिर कोई राहत नहीं मिली है। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है, लेकिन घरेलू बाजार में इसका असर नहीं पड़ा है। मालूम हो कि देश की तेल विपणन कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं। हालांकि आखिरी बार पिछले साल मार्च महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को संशोधित किया गया था। इस दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतों को 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से संशोधित किया गया था। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं।
राजस्थान में आंधी बारिश का अलर्ट
राजस्थान में आंधी बारिश का अलर्ट राजस्थान, बीकानेर : राजस्थान के कई जिलों में सोमवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा,...
Read more






