नई दिल्ली : भारतीय बैडमिंटन स्टार और ओलंपिक मेडलिस्ट सायना नेहवाल और उनके पति परुपल्ली कश्यप ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया हैं। सायना और कश्यप ने लंबे संबंधों के बाद 14 दिसंबर 2018 को शादी की थी। अब सात साल बाद दोनों का यह रिश्ता टूटने वाला है। सायना ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये कश्यप से अलग होने के फैसले को सार्जवनिक किया। इसमें नेहवाल ने कहा कि हम दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। दोनों ने 2018 में प्रेम विवाह की थी। साइना नेहवाल के पिता हरवीर सिंह नेहवाल हरियाणा के हिसार की चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय में साइंटिस्ट थे। इसी दौरान साइना का जन्म हुआ। नेहवाल ने स्टोरी में लिखा- जिंदगी हमें कभी-कभी अलग दिशाओं में ले जाती है। बहुत सोच-विचार के बाद कश्यप पारुपल्ली और मैंने अलग होने का फैसला किया है। हम शांति और ग्रोथ का विकल्प चुन रहे हैं। मैं उन यादों के लिए आभारी हूं और आगे के लिए शुभकामनाएं देती हूं। इस दौरान हमारी निजता को समझने और उसका सम्मान करने के लिए धन्यवाद। साइना और पारुपल्ली हैदराबाद में स्थित पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन एकेडमी में ट्रेनिंग के दौरान मिले थे। दोनों इस खेल में काफी आगे बढ़े। लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 2018 में दोनों ने शादी की थी। हालांकि शादी तक दोनों के रिलेशनशिप के बारे में लोगों को भनक भी नहीं थी। साइना नेहवाल ने भारत के लिए कई टूर्नामेंट खेले हैं। जिसमें उन्होंने भारत को पदक भी दिलाये हैं। साइना को कई सम्मान भी मिल चुके हैं। उन्होंने 2012 में लंदन ओलंपिक में महिला एकल में कांस्य पदक जीता था। 2009 में भारत सरकार ने साइना को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। 2010 में उन्हें पद्म श्री और राजीव गांधी खेल रत्न से नवाजा गया।
राजस्थान में आंधी बारिश का अलर्ट
राजस्थान में आंधी बारिश का अलर्ट राजस्थान, बीकानेर : राजस्थान के कई जिलों में सोमवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा,...
Read more






