नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर 4 से 8 अगस्त तक भारत की राजकीय यात्रा पर होंगे। उनके साथ देश की प्रथम महिला मैडम लुईस अरनेटा मार्कोस और कई कैबिनेट मंत्रियों, अन्य गणमान्य व्यक्तियों और वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा व्यापार प्रतिनिधियों सहित एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा। राष्ट्रपति मार्कोस स्वदेश लौटने से पहले बेंगलुरु भी जाएंगे। राष्ट्रपति बनने बाद मार्कोस की यह पहली भारत यात्रा है। यात्रा के दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति मार्कोस 5 अगस्त को द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। मालूम हो कि यह दौरा खासतौर पर रक्षा और पर्यटन सहयोग को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगा। 2022 में फिलीपींस ने भारत की ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों को खरीदकर इतिहास रच दिया था, वह ऐसा करने वाला पहला देश बना था। दोनों देशों के बीच समुद्री संपर्क भी मजबूत हुआ है, जिसमें भारतीय नौसेना की नियमित पोर्ट कॉल्स शामिल हैं। साथ ही भारतीय पर्यटकों के लिए फिलीपींस ने जून से वीजा-मुक्त प्रवेश की शुरुआत की है और अक्टूबर से भारत से सीधी उड़ानें भी शुरू होने जा रही हैं। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगातार बढ़कर 2023-24 में 3.5 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। पिछले साल सिंगापुर में शांगरी-ला वार्ता में अपने संबोधन के दौरान मार्कोस जूनियर ने कहा था कि उनका देश भारत जैसे मित्रों के साथ और अधिक मज़बूत सहयोग करेगा।
चार दरोगाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
चार दरोगाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज उत्तर प्रदेश, लखनऊ : बंथरा थाने में तैनात रहे एक इंस्पेक्टर और चार दरोगा...
Read more






