नई दिल्ली : अगस्त माह में रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी, हरितालिका तीज, जैसे कुछ महत्वपूर्ण त्यौहार और पर्व पड़ रहे हैं। अवकाश की इस सूची में लंबी छुट्टी का मौका मिलेगा। ऐसे में लोग घूमने की योजना बना सकते हैं। इस महीने की शुरुआत के साथ 3 अगस्त को रविवार पड़ रहा है। हालांकि यह आम अवकाश है। जबकि 9 जुलाई को रक्षाबंधन पड़ रहा है। जिसका इंतजार युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक को रहता है। 9 अगस्त को रक्षाबंधन पड़ रहा है। इस दिन शनिवार होगा। दूसरे दिन रविवार पड़ेगा। इस तरह देखा जाए तो दो दिनों की छुट्टी इस पर्व पर लगातार मिल जाएगी। 15 अगस्त आ रहा है। स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर स्कूल कॉलेज सरकारी कार्यालय पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस दिन कक्षाएं नहीं चलती हैं। कार्यक्रम के बाद एक तरह से अवकाश ही रहता है। 16 अगस्त शनिवार को कृष्ण जन्माष्टमी पड़ रही है। इस दिन स्कूल कॉलेज में अवकाश रहेगा। जबकि 17 अगस्त को रविवार पड़ रहा है। इस तरह 15, 16 और 17 तीन छुट्टियां लगातार मिल जाएगी। 26 अगस्त को हरितालिका तीज पड़ रही है। इस दिन के जिलों में स्थानीय अवकाश होता है।
राजस्थान में आंधी बारिश का अलर्ट
राजस्थान में आंधी बारिश का अलर्ट राजस्थान, बीकानेर : राजस्थान के कई जिलों में सोमवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा,...
Read more






