नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ ने गायक बादशाह पर हमले के मामले में दीपक नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दीपक पंजाब के फरीदकोट का रहने वाला है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि वह गैंगस्टर गोल्डी बरार के लगातार संपर्क में था। यह गिरफ्तारी दिल्ली में हुई है। बरार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस हमले वी जिम्मेदारी ली थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से गोल्डी जुड़ा हुआ है। 26 नवंबर 2024 को चंडीगढ़ के दो क्लबों बादशाह के सविल बार एंड लाउंज और दे ओर्रा क्लब के बाहर दो ब्लास्ट हुए थे। सीसीटीवी फुटेज में एक शख्स को क्लबों पर देसी बम फेंकते और भागते हुए देखा गया था। इन धमाकों से क्लबों के शीशे टूट गए थे, हालांकि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं थी। 29 नवंबर 2024 को हरियाणा के हिसार जिले में हुए एक एनकाउंटर से संबंधित है। इस एनकाउंटर के बाद चंडीगढ़ पुलिस और हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स के एक संयुक्त ऑपरेशन में विनय (20) और अजीत सहरावत (21) नामक दो आरोपी घायल हो गए थे। उन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
राजस्थान में आंधी बारिश का अलर्ट
राजस्थान में आंधी बारिश का अलर्ट राजस्थान, बीकानेर : राजस्थान के कई जिलों में सोमवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा,...
Read more






