नई दिल्ली : राष्ट्रीय जनता दल ने (राजद) लगातार 12वीं बार लालू प्रसाद यादव को निर्विरोध अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना। उनके सामने किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया था, इसलिए उन्हें निर्विरोध ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया गया। आज दिल्ली में दो दिवसीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि किसी भी महत्वपूर्ण या नीतिगत मामलों पर अब सिर्फ तेजस्वी यादव ही बोलेंगे। उन्होंने कहा कि एकता में ही ताकत है और हमें एकजुट रहना है। हमलोगों को कहीं इधर-उधर नहीं झांकना चाहिए। कुछ भी बोलने से पहले संभल कर बोलना चाहिए। हमलोगों ने फैसला लिया है कि किसी भी मुद्दे पर बयान मीडिया को अब तेजस्वी यादव ही देंगे। इसके अलावा लालू को निर्विरोध राजद का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने पर कार्यकारिणी की मुहर लगा दी गई।अध्यक्ष की ताजपोशी सोमवार को होगी। बैठक में बिहार में जातिगत जनगणना करवाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया है। इसके साथ ही केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ राजनीतिक प्रस्ताव पारित किए गए।
बाजाशेयरर रहा बंद
नई दिल्ली : इस्लाम धर्म लंबियों का पवित्र त्योहार ईद उल फितर के मौके पर आज नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई)...
Read more