नई दिल्ली : देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बन गए हैं। उन्हें 7897 वोट मिले। जबकि उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे शशि थरूर को 1072 वोट मिले। वहीं 416 वोट अमान्य हो गए। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को हुई वोटिंग में कुल 9385 प्रतिनिधियों ने वोट डाले थे। गौरतलब है कि कांग्रेस को 24 साल बाद गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष मिला। इससे पहले सीताराम केसरी गैर गांधी अध्यक्ष रहे थे। 1977 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को करारी हार मिली थी, जिसके बाद देवकांत बरूआ ने अध्यक्ष पद से इस्तीफे दे दिया था। इसके बाद के ब्रह्मनंद रेड्डी ने पार्टी अध्यक्ष के चुनाव में सिद्धार्थ शंकर रे और करण सिंह को हराया। 20 साल बाद 1997 में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। इस चुनाव में सीताराम केसरी ने शरद पवार और राजेश पायलट के साथ त्रिकोणीय मुकाबले में जीत हासिल। 2000 में जब चुनाव हुआ तब पहला मौका था, किसी ने गांधी परिवार के किसी सदस्य को चुनौती दी थी। इस चुनाव में सोनिया गांधी के खिलाफ जितेंद्र प्रसाद ने दावा ठोका था। इस चुनाव में प्रसाद को करारी हार मिली थी। सोनिया को 7,400 से ज्यादा वोट मिले थे, जबकि प्रसाद के खाते में 94 वोट पड़े थे।
बैठकों में अब नहीं होगा अधिकारियों के पदनामों का उल्लेख
हिमाचल प्रदेश, शिमला : हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विभागों की बैठकों की कार्यवाही में अब अधिकारियों के नाम या पदनामों...
Read more