नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति 14 के सेट पर एक हादसे का शिकार हो गए। इसके चलते उनके पैर की नस कट गई। उनके पैर में इसके चलते काफी चोट आई। बिग बी ने खुद अपने ब्लॉग में इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि सेट पर पैर की नस कट जाने के कारण उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां उनके पैर में कुछ टांके आए। हालांकि, खुशी की बात यह है कि बिग बी अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्होंने खुद फैंस से यह कहा है कि अब वह पूरी तरह ठीक हैं और अब चिंता करने की कोई बात नहीं। उन्होंने आगे बताया कि मेटल की एक धारदार चीज से उनके बाएं पैर के पिछले हिस्से पर कट लग गया, जिसके बाद खून बहना शुरू हो गया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें फिलहाल आराम करने की सलाह दी है। उन्हें पैरों पर जोर देने या चलने से मना किया है। यहां तक कि वो ट्रेडमिल पर भी वॉक नहीं कर सकते हैं।
79.23 प्रतिशत मतदान
असम, गुवाहाटी : असम में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 79.23 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। एक अधिकारी ने...
Read more