नई दिल्ली : आखिरकार आज से पेट्रोल और डीजल की कीमत में बदलाव देखने को मिलेगा। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने करीब सात महीने बाद पेट्रोल और डीजल की कीमत में 40-40 पैसे की कमी करने का फैसला किया है। इससे पहले सात अप्रैल को आखिरी बार इनकी कीमत बदली थी। हालांकि 22 मई से सरकार ने पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कमी का फैसला किया था। इससे दिल्ली में पेट्रोल का दाम घट कर 96.72 रुपये पर आ गया था। वहीं डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर पर बनी हुई थी। यूक्रेन युद्ध के बाद मार्च में तेल की कीमत 139 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई थी जो 2008 के बाद इसका उच्चतम स्तर है। हाल में यह 85 डॉलर प्रति बैरल तक गिर गई थी। अभी यह 95 डॉलर के आसपास बनी हुई है। फिलहाल ब्रेंट क्रूड 0.83 डॉलर की गिरावट के साथ 94.94 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, यूएस वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट क्रूड भी 1.18 डॉलर की गिरावट के साथ 86.12 डॉलर प्रति बैरल पर है।
बैठकों में अब नहीं होगा अधिकारियों के पदनामों का उल्लेख
हिमाचल प्रदेश, शिमला : हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विभागों की बैठकों की कार्यवाही में अब अधिकारियों के नाम या पदनामों...
Read more