• Home
  • About us
  • Contact us
Wednesday, February 11, 2026
The Radar
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
Read in English
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
No Result
View All Result
The Radar
Read in English
Home राष्ट्रीय

शिवा थापा पहुंचे एशियाई इलीट बॉक्सिंग चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में

The Radar by The Radar
November 4, 2022
in राष्ट्रीय
शिवा थापा पहुंचे एशियाई इलीट बॉक्सिंग चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : एशियाई चैंपियनशिप में पांच बार के पदक विजेता शिवा थापा ने शुक्रवार को जॉर्डन की राजधानी अम्मान में एक कठिन जीत के साथ एएसबीसी एशियन एलीट बॉक्सिंग चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। थापा ने 63.5 किग्रा भार वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मंगोलिया के ब्यामबात्सोगट तुगुलदुर से भिड़े। दोनों मुक्केबाजों ने अपने आक्रामक रुख के साथ शुरुआत से ही आमने-सामने की लड़ाई लड़ी और एक-दूसरे पर कुछ जोरदार वार किए, जिसके कारण मुकाबला बेहद करीबी बना रहा। अंत में हालांकि भारतीय मुक्केबाज का अनुभव काम आया और उन्होंने अपनी तेज गति थी की मदद से अपने प्रतिद्वंद्वी पर हावी होने में सफलता हासिल की और इस मुकाबले को 3: 2 के विभाजित अंतर से जीतकर अंतिम-8 दौर में जगह बनाई। थापा अब क्वार्टर फाइनल में हैदरा अलसाली और मिंसु चोई के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से भिड़ेंगे।
बाद में आज रात अनंत चोपडे (54 किग्रा) और एताश खान (60 किग्रा) अपने-अपने प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में क्रमशः जापान के तनाका शोगो और थाईलैंड के खुनातिप पुडनिच से भिड़ेंगे। टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन सहित सात भारतीय महिला मुक्केबाज शनिवार को क्वार्टर फाइनल चरण से अपने-अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। लवलीना ने अपना वजन वर्ग 69 किग्रा से बदल लिया है और अब 75 किग्रा भार वर्ग में हिस्सा ले रही हैं। नए भार वर्ग में वह अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेलेंगी। वह 2016 की विश्व चैंपियन कजाकिस्तान की वेलेंटीना खलज़ोवा के खिलाफ रिंग में उतरेंगी। अन्य छह मुक्केबाज-मीनाक्षी (52 किग्रा), साक्षी (54 किग्रा), प्रीति (57 किग्रा), परवीन (63 किग्रा), अंकुशिता (66 किग्रा) और पूजा (70 किग्रा) शनिवार को खेलेंगी। इस वैश्विक प्रतियोगिता में 27 देशों के 267 शीर्ष मुक्केबाज भाग ले रहे हैं।

Previous Post

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड और केरला ब्लास्टर्स को हीरो आईएसएल 2022-23 में ऊपर उठने के लिए जीत की दरकार

Next Post

43 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

Next Post
43 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

43 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ध्वज स्तंभ घोटाले के जांच के आदेश
राष्ट्रीय

ध्वज स्तंभ घोटाले के जांच के आदेश

by The Radar
February 11, 2026
0

केरल, कोच्चि : केरल उच्च न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर में सामने आए नए ध्वज स्तंभ परियोजना में सोने और धन...

Read more
पांच साल में एक करोड़ नौकरी

पांच साल में एक करोड़ नौकरी

February 7, 2026
बिजली कपंनियों का एआरआर स्वीकृत

बिजली कपंनियों का एआरआर स्वीकृत

February 7, 2026
प्रधानमंत्री ने किया अंतरिम व्यापार समझौते के ढांचे का स्वागत

प्रधानमंत्री ने किया अंतरिम व्यापार समझौते के ढांचे का स्वागत

February 7, 2026
सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी

February 6, 2026

Categories

  • Most Iconic Industrialist
  • Most Iconic Political Figure
  • Most Iconic Power Figure
  • Most Iconic Social Figure
  • Most Iconic Sports Personality
  • Most Iconic Superstar
  • Most Influential Personality
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • टेक
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • स्वास्थ्य

Pages

  • About us
  • Contact us
  • Rozana Taiyaari Ke Liye – Hindi News for Current Affairs Preparation
  • The Radar
  • The Radar – Bharat Ki Hindi News Daily Update Ka Reliable Source
  • The Radar – Bharat Ki National Hindi News Site
  • The Radar – India Ka Most Reliable Hindi News Site
  • The Radar: भारत की आज की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें ससे पहले
  • Welcome to The Radar – India’s Trusted Hindi News Provider
  • भारत की विश्वसनीय हिंदी समाचार वेबसाइट – The Radar
  • Home
  • About us
  • Contact us

© 2022 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State

© 2022 All Rights Reserved