नई दिल्ली : तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी की है। कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली, झारखंड, चंडीगढ़, यूपी, पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल की कीमतें, जहां 100 रुपये प्रति लीटर से कम हो गई हैं, वहीं पटना, कोलकाता, भोपाल, चेन्नई सहित कई राज्यों में पेट्रोल की कीमत आज भी 100 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा है।
राजस्थान के श्रीगंगानगर में लोगों को आज भी एक लीटर पेट्रोल के लिए 112 रुपए से अधिक देना पड़ रहा है। दिल्ली में पेट्रोल आज 95.41 रुपये प्रति लीटर है तो वहीं एक लीटर डीजल की कीमत आज 86.67 रुपये है। मुंबई में पेट्रोल आज 109.98 रुपये प्रति लीटर है तो वहीं एक लीटर डीजल की कीमत आज 94.14 रुपये है।
चेन्नई में पेट्रोल आज 101.40 रुपये प्रति लीटर है तो वहीं एक लीटर डीजल की कीमत आज 91.43 रुपये है। कोलकाता में पेट्रोल आज 104.67 रुपये प्रति लीटर है तो वहीं एक लीटर डीजल की कीमत आज 89.79 रुपये है। गौरतलब है कि पेट्रोल एवं डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजारों के मूल्य पर आधारित होती है। सरकार के तमाम कोशिशों के बावजूद कई राज्यों में यह आंकड़ा शतक से नीचे नहीं आ पा रहा है।
इसको लेकर जनता में काफी आक्रोश है। महंगाई की मार से परेशान जनता के लिए यह कीमतें परेशानी का सबब है।






