नई दिल्ली : दिल्ली में बाढ़ का खतरा एक बार फिर मंडराने लगा है। यमुना नदी एक बार फिर खतरे के निशान के पार पहुंच गई हैं। हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी के कारण यमुना दिल्ली में खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गई है। यमुना का जलसस्तर 205.93 दर्ज किया गया। दिल्ली में यमुना नदी 24 घंटे भी खतरे के निशान से नीचे नहीं रही। बुधवार तेज बारिश के बाद यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा। इसके बाद से धीरे-धीरे से जलस्तर बढ़ ही रहा है। बृहस्पतिवार को जलस्तर बढ़कर 205.93 मीटर पहुंचा गया है। अधिकारियों का कहना है कि यमुना का जलस्तर मौसम पर निर्भर करेगा।
भोपाल में 21 दिसंबर से शुरू होगा मेट्रो सेवा
भोपाल में 21 दिसंबर से शुरू होगा मेट्रो सेवा मध्य प्रदेश, भोपाल : मध्य प्रदेश अब देश के उन 12...
Read more






