बिहार, पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई से राष्ट्रीय राजनीति में नए ध्रुवीकरण के आरोप के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, वो क्या बोलते हैं…मैं इस पर ध्यान नहीं देता हूं। बस एक बात जान लीजिए कि भ्रष्टाचारियों को कोई नहीं बचा रहा। हम हम उसे महायान खाया मरजीना तुम्हारे लिए रख लिया। जब श्रद्धेय अटल जी देश के प्रधानमंत्री थे, तो उनके साथ काम करने का मौका मिला। उन्होंने सभी लोगों का ख्याल रखा। यहां बिहार के लोगों ने मुझे काम करने का मौका दिया। आपने देखा होगा कितना काम हुआ है। कोई केंद्र में क्या बोलता है, इस पर हम ध्यान नहीं देते। भ्रष्टाचारियों को बचाने वाले आरोप पर नीतीश कुमार ने पलटवार करते हुए कहा कहां भ्रष्टाचारियों बचा रहे हैं। क्या कोई भ्रष्टाचारी को बचाएगा? खुद ही सोचना चाहिए। यहां तक कि कभी भ्रष्टाचारियों को इतने दिनों में बर्दाश्त नहीं किया गया। वो क्या बोलते हैं, वो अपना बोलें- हमसे क मतलब नहीं।प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा था? गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि देश में भ्रष्ट लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के परिणामस्वरूप राष्ट्रीय राजनीति में नया ध्रुवीकरण हुआ है।
असम में है 14 अंतर्राष्ट्रीय सीमा चौकियाँ
असम, गुवाहाटी : असम के सीमा सुरक्षा एवं विकास विभाग के मंत्री अतुल बोरा ने असम विधानसभा में बताया कि...
Read more