बिहार, पटना : नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उन्होंने 8वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। उन्हें राज्यपाल फागू सिंह चौहान ने राजभवन में मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। वे भी दूसरी बार बिहार के उप मुख्यमंत्री बने हैं। शपथग्रहण समारोह के बाद उन्होंने नीतीश के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। गौरतलब है कि 71 वर्षीय नीतीश कुमार सबसे पहले साल 2000 में सात दिन के मुख्यमंत्री बने थे। जिसके बाद 22 साल के सफर में वह अब तक 8 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके है। शपथ ग्रहण समारोह के लिए लालू यादव का परिवार राजभवन में मौजूद रहा। इसमें राबड़ी देवी, तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव की पत्नी रेचल शामिल हैं। इस समारोह में किसी अन्य पार्टी या राज्य के बड़े नेताओं को नहीं बुलाया गया। वहीं लालू यादव का दिल्ली में इलाज चल रहा है, इसलिए वे भी पटना नहीं पहुंच पाए हैं। गौरतलब है कि नीतीश ने कल राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के मुख्यमंत्री के तौर पर इस्तीफा दे दिया था और सात दलों के महागठबंधन के विधायकों के समर्थन से नयी सरकार बनाने का दावा पेश किया था। उनकी अगुवाई में बनने वाली महागठबंधन सरकार को जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस, सीपीआई (एमएल), सीपीएम, सीपीआई और जीतनराम मांझी की पार्टी का समर्थन है। इस तरह नीतीश कुमार सात दलों को साथ लेकर चलेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने किया.24,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन
असम, सिलचर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज असम के सिलचर में एक समारोह के दौरान बराक घाटी के कायाकल्प...
Read more






