नोएडा : साइबर जालसाज ने तेल प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) के सेवानिवृत्ति महाप्रबंधक से 1.79 करोड़ की ठगी की है। सोशल मीडिया पर परिचय के बाद महिला ने ठगी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सेवानिवृत्त महाप्रबंधक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले साल सोशल मीडिया पर एक युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। दोनों के बीच बातचीत हुई। युवती ने बताया कि उसके पिता 2022 में सेवानिवृत हुए हैं और वह आपको जानते हैं। युवती ने कहा कि वह सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय नहीं हैं। इसके बाद युवती की तरफ से उन्हें वॉट्सऐप नंबर दिया गया।कुछ दिन बात करने बाद उसने फॉरेक्स एक्सचेंज में रुपये लगाकर कई गुना तक रिटर्न के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उसने कुछ लोगों के प्रोफाइल भी दिखाए और उन्हें निवेश के सेफ होने के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें साइट के माध्यम को रुपये को यूएस डॉलर में बदलकर आगे निवेश के लिए कहा गया। शुरुआत में उन्हें अच्छा रिटर्न साइट पर दिखाया गया। इसके बाद पीडि़त से लगातार रकम निवेश करवाती रही। युवती के झांसे में आकर 2 महीने में 1 करोड़ 79 लाख 88 हजार 334 रुपये लगा दिए। इसके बाद उनसे 14 लाख रुपये और निवेश करने के लिए कहा गया। ऐसा नहीं होने पर अकाउंट ब्लॉक होने के बारे में बताया गया।
रियान पराग 3 मैचों के लिए होंगे कप्तान
असम, गुवाहाटी : आईपीएल 2025 के पहले तीन मुकाबलों में रियान पराग राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करेंगे। असम के बल्लेबाज...
Read more