• Home
  • About us
  • Contact us
Friday, February 13, 2026
The Radar
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
Read in English
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
No Result
View All Result
The Radar
Read in English
Home राष्ट्रीय

भाजपा के साथ कोई बात नहीं : सुखबीर

The Radar by The Radar
November 19, 2021
in राष्ट्रीय
भाजपा के साथ कोई बात नहीं : सुखबीर
Share on FacebookShare on Twitter

पंजाब, चंडीगढ़ : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा तीन कृषि कानून वापस लेने की घोषणा के साथ ही पंजाब का राजनीतिक माहौल बदलने लगा है। तमाम अंतर्कलह के बावजूद मजबूत दिखाई दे रही कांग्रेस के माथे पर चिंता की लकीर उभर आई है। वहीं, एक बार फिर शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन की अटकलबाजी शुरू हो गई है। हालांकि, शिअद के प्रधान सुखबीर बादल ने इन संभावनाओं को सिरे से खारिज किया है।

गुरु नानकदेव जी के प्रकाश पर्व वाले दिन प्रधानमंत्री ने जैसे ही कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की, उससे किसानों में जहां उत्साह का संचार हुआ। वहीं, राजनीतिक दल अपने-अपने नफे-नुकसान का आंकलन करने में जुट गई। शिअद और भाजपा के बीच फिर से गठबंधन को लेकर पंजाब में चर्चाएं तेज हुईंं तो सुखबीर सिंंह बादल सामने आए। उन्‍होंने कहा कि, 700 जानें जा चुकी हैं, शहादतें हो गई हैं। यही बात हमने संसद में प्रधानमंत्री से कही थी कि जो आपने काले कानून बनाए हैं उन्‍हें किसान नहीं मानते हैंं। आप ये कानून लेकर मत आएंं। हमने जो बात कही थी वह सच साबित हुईं। यह पूछे जाने पर कि क्‍या शिअद फिर भाजपा के साथ दिखाई दे सकता है तो सुखबीर ने कहा‍ कि नहीं, भाजपा के साथ कोई बात नहीं होगी l

भाजपा और शिअद का गठबंधन केवल कृषि कानून को लेकर टूटा था। जब तक गठबंधन था तो दोनों पार्टियां एक दूसरे के दबाव में भी दिखाई देती थीं। किसान आंदोलन के दबाव में गठबंधन टूटने के बाद दोनों ही पार्टियों के लिए पंजाब में अपना अस्तित्व बचाना मुश्किल हो रहा था। शिअद और भाजपा भले ही अपने-अपने दम पर सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ना का दावा करती रही हों लेकिन दोनों ही पर्टियों के लिए हालात मुश्किल भरे दिख रहे थे। दोनों पार्टियों का गठबंधन टूूूटने के बाद शिअद को हिंदू वोट बैंक को अपने साथ लाने के लिए अपनी छवि को बदलना पड़ रहा था तो भाजपा नेताओं के लिए गांव में जाना मुहाल हो गया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का भी मानना है कि कृषि कानूनाें के वापस होने के बाद अगर दोनों पार्टियां एक साथ आ जाएं तो 18 फीसदी जट्ट वोट बैंक का ध्रुवीकरण हो जाएगा। क्योंकि, कांग्रेस द्वारा एससी को मुख्यमंत्री बनाने से जट्ट समुदाय को लग रहा है कि पावर उनके हाथों से खिसक गई है। ऐसे में वह शिअद और भाजपा के पक्ष में एकजुट हो सकते हैं। वहीं, मजबूत विपक्ष न होने के कारण कांग्रेस के मंत्रियों व विधायकों के खिलाफ एंटी इनकंपेेंसी जो दबी हुई थी, वह भी उभर कर सामने आ जाएगी। भाजपा के मजबूत होने के साथ हिंदू वोट बैंक भी भाजपा के खाते में जा सकता है। ऐसे में कांग्रेस की परेशानी बढ़ सकती है।

Previous Post

आंदोलन तत्काल वापस नहीं : टिकैत

Next Post

कांग्रेस कल निकालेगी किसान विजय रैली

Next Post
कांग्रेस कल निकालेगी किसान विजय रैली

कांग्रेस कल निकालेगी किसान विजय रैली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्दी के तेवर पड़ने लगे हैं ढीले
राष्ट्रीय

सर्दी के तेवर पड़ने लगे हैं ढीले

by The Radar
February 13, 2026
0

राजस्थान, जयपुर : राजस्थान में पिछले कुछ समय से सर्दी के तेवर ढीले पड़ने लगे हैं और तापमान में बढ़ोतरी...

Read more
राजस्थान में सर्दी की विदाई

राजस्थान में सर्दी की विदाई

February 12, 2026
पंचायत तकनीकी सहायक को रंगे हाथ गिरफ्तार

पंचायत तकनीकी सहायक को रंगे हाथ गिरफ्तार

February 12, 2026
रक्षा तकनीक में साथ आएंगे भारत और सऊदी अरब

रक्षा तकनीक में साथ आएंगे भारत और सऊदी अरब

February 11, 2026
ध्वज स्तंभ घोटाले के जांच के आदेश

ध्वज स्तंभ घोटाले के जांच के आदेश

February 11, 2026

Categories

  • Most Iconic Industrialist
  • Most Iconic Political Figure
  • Most Iconic Power Figure
  • Most Iconic Social Figure
  • Most Iconic Sports Personality
  • Most Iconic Superstar
  • Most Influential Personality
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • टेक
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • स्वास्थ्य

Pages

  • About us
  • Contact us
  • Rozana Taiyaari Ke Liye – Hindi News for Current Affairs Preparation
  • The Radar
  • The Radar – Bharat Ki Hindi News Daily Update Ka Reliable Source
  • The Radar – Bharat Ki National Hindi News Site
  • The Radar – India Ka Most Reliable Hindi News Site
  • The Radar: भारत की आज की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें ससे पहले
  • Welcome to The Radar – India’s Trusted Hindi News Provider
  • भारत की विश्वसनीय हिंदी समाचार वेबसाइट – The Radar
  • Home
  • About us
  • Contact us

© 2022 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State

© 2022 All Rights Reserved