महाराष्ट्र, मुंबई : महाराष्ट्र सियासी संकट को लेकर चल रही उठापटक के बीच सुप्रीम कोर्ट से बागी एकनाथ शिंदे गुट को मिली राहत के बाद अब फ्लोर टेस्ट को लेकर हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी कवायद तेज कर दी है। किसी भी वक्त उद्धव सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जा सकता है। अदालत के फैसले के बाद गुवाहाटी के होटल रेडिसन ब्लू में डेरा डाले हुए शिंदे गुट भी अब पूरी तरह हरकत में आ गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बागी गुट 30 जून के बाद कभी भी फ्लोर टेस्ट की मांग उठा सकती है। शिंदे गुट की गुवाहाटी के रेडिसन होटल में बैठक हुई। ऐसी खबर है कि इस बैठक में राज्यपाल से सम्पर्क करने पर भी बातचीत हुई। इस चर्चा में उद्धव सरकार के अल्पमत में होने के दावे की जानकारी राज्यपाल तक पहुंचाने पर मंथन हुआ। इसके साथ ही महाविकास अघाड़ी सरकार का फ्लोर टेस्ट करवाने के लिए राज्यपाल से कैसे हो इसपर भी चर्चा की गई। बताया जाता है कि अदालत के फैसले आने के बाद शिंदे गुट ने एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया और इसी बैठक मे राज्यपाल से संपर्क करने पर भी बातचीत हुई। उनके मुताबिक उद्धव सरकार अल्पमत में होने के बावजूद कैसे सरकार चला सकती हैं। ऐसे में महाविकास अघाड़ी सरकार को फ्लोर टेस्ट करवाने के लिए राज्यपाल से मांग किए जाने के बारे में विस्तार से चर्चा हुई।
ध्वज स्तंभ घोटाले के जांच के आदेश
केरल, कोच्चि : केरल उच्च न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर में सामने आए नए ध्वज स्तंभ परियोजना में सोने और धन...
Read more






