ओडिशा, भुवनेश्वर : ओडिशा और आंध्र प्रदेश की सीमा पर स्थित गांवों में रहने वाले 650 सक्रिय माओवाद समर्थकों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। इनमें से ज्यादातर मलकानगिरी जिले के स्वाभिमान अंचल की स्थानीय ग्राम समितियों या चेतना नाट्य मंडली के सदस्य हैं। चेतना नाट्य मंडली भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) (भाकपा-माओवादी) से जुड़ा एक सांस्कृतिक संगठन है। डीआईजी राजेश पंडित ने बताया, आत्मसमर्पण करने वाले माओवाद समर्थक हिंसक गतिविधियों के अलावा माओवादियों की सहायता भी करते थे। आत्मसमर्पण करने से पहले उन सभी ने माओवादी मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान उन्होंने माओवादियों की वर्दी भी जला दी। उन्होंने बताया स्वाभिमान अंचल में 182 गांव शामिल हैं। इससे पहले साल की शुरुआत में भी स्वाभिमान अंचल में सैकड़ों माओवाद समर्थकों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था।
उत्तराखंड में भारी हिमपात होने की संभावना, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
भारी हिमपात होने की संभावना हिमाचल प्रदेश, शिमला : हिमाचल प्रदेश में रोहतांग सहित शिंकुला, बारालाचा व कुंजम दर्रे में...
Read more





