ओडिशा, भुवनेश्वर : ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक देश के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले दूसरे नेता बन गए हैं। मुख्यमंत्री रहते हुए नवीन पटनायक को 23 साल 139 दिन का समय हो गया है। प्रदेश की राजनीति में उनके कद को देखते हुए पूरी उम्मीद है कि अगले कार्यकाल में भी वह राज्य का नेतृत्व करेंगे। उनके मुख्यमंत्री रहते हुए पांच कार्यकाल हो चुके हैं। पांच मार्च 2000 को पहली बार उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और आज भी इस पद पर बरकरार हैं। उन्होंने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के दिग्गज नेता ज्योति बसु का रिकॉर्ड तोड़ा है, जो 23 साल 137 दिनों तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे। ज्योति बसु 21 जून 1977 से 5 नवंबर 2000 तक मुख्यमंत्री रहे। सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग अभी भी देश के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता हैं। चामलिंग 12 दिसंबर 1994 से लेकर 26 मई 2019 तक सिक्किम के मुख्यमंत्री रहे और कुल 25 साल मुख्यमंत्री कार्यालय में गुजारे। नवीन की ओडिशा की राजनीति पर पकड़ को देखते हुए माना जा रहा है कि पटनायक, चामलिंग का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
प्रधानमंत्री ने वितरित किये रोजगार मेले में 51 हजार नियुक्ति पत्र
नई दिल्ली : प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेले के तहत सरकारी...
Read more