उड़ीसा, पुरी : केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने आज पुरी में दूसरे भारतीय प्रकाशस्तंभ महोत्सव का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस महोत्सव का उद्देश्य प्रकाशस्तंभों के माध्यम से भारत की समुद्री विरासत का जश्न मानना है। इसके अलावा समृद्ध समुद्री इतिहास को पुनर्जीवित करना और उनकी शानदार गाथाओं को दुनिया के सामने लाना है। हमारा लक्ष्य राष्ट्र निर्माण के इस पवित्र प्रयास में प्रकाश स्तंभों को शैक्षिक, सांस्कृतिक और पर्यटन के प्रमुख केन्द्रों का उत्प्रेरक बनाना है। ये स्तंभ बहुत लंबे समय से अंधेरी रातों में सैकड़ों नाविकों और जहाजों को आशा की रोशनी प्रदान करते हैं। साथ ही ये समुद्र तटों के मूक प्रहरी हैं। इन ऐतिहासिक प्रकाशस्तंभों को देश के इतिहास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, उसके बारे में सभी को सूचित करना, उनसे लोगों को जोड़ना और शिक्षित करना है। उनका कहना था कि प्रकाश स्तंभ महोत्सव एक शानदार उत्सव है, जो समय और सुंदरता के माध्यम से एक मनोरम यात्रा होने का वादा करता है। मालूम हो कि प्रकाशस्तंभों को पर्यटन स्थलों के रूप में बढ़ावा देना, इन ऐतिहासिक संरचनाओं पुनर्जीवन प्रदान करना एवं स्थानीय समुदायों और व्यवसायों के लिए अवसर पैदा करना है।
79.23 प्रतिशत मतदान
असम, गुवाहाटी : असम में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 79.23 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। एक अधिकारी ने...
Read more