गुजरात, द्वारका : पाकिस्तानी नौसेना की ओर से हुई भारतीय नाव पर फायरिंग करने की घटना में एक मछुआरे की मौत हो गई है। गुजरात तट के पास हुई गोलीबारी में पाक मरीन से 6 मछुआरों का अपहरण भी कर लिया है। घटना उस समय हुई, जब गुजरात में द्वारका के नजदीक ओखा के पास भारतीय मछुआरे भारतीय समुद्री एरिया में मछली पकड़ने गए हुए थे।
उसी दौरान पाकिस्तानी मरीन कंमाडो की बोट वहां से निकली और उन्होंने भारतीय नाव जलपरी पर फायरिंग कर दी। घटना में एक मछुआरे की मौत हो गई है, जबकि 6 मछुआरों का अपरहण पाकिस्तानी मरीन कमांडो ने किया है। फिलहाल इस मामले की तफ्तीश नेवी और कोस्ट के अलावा सुरक्षा एजेंसियों की द्वारा की जा रही है।
अपहरण किए गए मछुआरों को कहां ले जाया गया इसका पता भी फिलहाल नहीं चल सका है। फिलहाल इस घटना को लेकर कोस्ट गार्ड की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है, जब पाकिस्तान ने समुद्र में इस तरह की हकरत की हो, वह पहले भी भारतीय मछुआरों का अपहरण कर उनकी नाव जब्त कर चुका है।






