जम्मू-कश्मीर, अवंतीपोरा : जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा के बारगाम इलाके में आज सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया है।
आतंकियों के छिपे होने के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी की। इसी दौरान आतंकियों की तरफ से गुलाबारी शुरू हो गई। जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया। यह संयुक्त अभियान 44 आरआर, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस ने मिलकर चलाया था।
इस अभियान में मारे गए आतंकी की पहचान नहीं हो पाई है। सूत्रों के मुताबिक ये आतंकी टीआरएफ के हो सकते हैं। इस बारे में कश्मीर में पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया बारगाम अवंतीपोरा में मुठभेड़ शुरू हुई। एक आतंकवादी मारा गया। ऑपरेशन जारी है।
पुलिस और सुरक्षा बलों का अभियान जारी है। कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया अवंतीपोरा के बारगाम इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल काम पर हैं। आगे की जानकारी का पालन किया जाएगा।






