• Home
  • About us
  • Contact us
Tuesday, October 3, 2023
The Radar
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
Read in English
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
No Result
View All Result
The Radar
Read in English
Home राष्ट्रीय

विपक्षी दल है राजनीतिक पर्यटक : नड्डा

The Radar by The Radar
June 29, 2021
in राष्ट्रीय
विपक्षी दल है राजनीतिक पर्यटक : नड्डा
Share on FacebookShare on Twitter

असम, गुवाहाटी: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा ने विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस और एआईयूडीएफ पार्टियां राजनीतिक पर्यटक है। यह राजनीतिक पर्यटक चुनाव के समय ही देखे जा सकते हैं।

एक बार चुनाव खत्म हो जाने के बाद वह कहीं नहीं दिखते। राजनीतिक पर्यटक होने के कारण वे चुनाव में हार गए। उन्होंने आगे कहा कि उनका राज्य की जनता से कोई लेना देना नहीं है। इसलिए उन्होंने अपना बैग पैक किया और निकल गए। प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नई दिल्ली से संबोधित करते हुए उन्होंने उपरोक्त बातें कहीं।

उन्होंने अपने संबोधन को आगे बढ़ाते हुए कहा कि जब राज्य में कोविड-19 का दूसरा लहर चल रहा था तब कुछ विपक्षी दल पृथकवास में रहे, जबकि इनमें से कुछ तो आईसीयू में पहुंच गए। केवल भाजपा के सदस्य ही परेशानियों से जूझ रहे लोगों के बीच गए। सेवा ही संगठन 2.0 अभियान के तहत असम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने लगभग 9.62 लाख फेस मास्क, लगभग 27 हजार फूड पैकेट्स और लगभग 75,000 राशन किट्स का वितरण किया है।

मेरा बूथ, कोरोना मुक्त अभियान के तहत पार्टी राज्य में पार्टी के लगभग 4,000 कार्यकर्ता लगे हुए हैं। इस बात पर भी रोशनी डाली की कैसे तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा व्यक्तिगत रूप से लोगों के करीब गए और हालात से निपटने का प्रयास किया। वे असम और उसके मुख्यमंत्री को प्रतिदिन 3.5 लाख लोगों को टीका लगाने के लिए बधाई देते हैं।

राज्य में अब तक कुल 69 लाख वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि देश का टीकाकरण कार्यक्रम दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे तेज कार्यक्रम है। आज हम अमेरिका को पीछे कर चुके हैं। भारत में 32.36 करोड़ टीके लगाए गए, जबकि अमेरिका में अब तक 32.33 करोड़ टीके लगाए गए हैं। टीकाकरण में हम ब्रिटेन, इटली, जर्मनी और फ्रांस से भी आगे निकल गए हैं।

उन्होंने पार्टी की नवनियुक्त अध्यक्ष भवेश कलिता और मुख्यमंत्री से राज्य में सभी पात्र लोगों का मिशन मोड पर टीकाकरण करने का आग्रह किया। उन्होंने कलिता को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि यदि टीकाकरण को लेकर लोगों के बीच कोई झिझक है तो उसे दूर करने के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरे राज्य में टीकाकरण जागरूकता अभियान चलाए।

उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों के दौरान सर्वानंद सोनोवाल और वर्तमान मुख्यमंत्री के शासन में राज्य का तेज गति से विकास हुआ है।उन्होंने आगे कहा कि पिछले 15 वर्षों के दौरान कांग्रेस ने समाज को सांप्रदायिकता के बीज से विभाजित किया। कांग्रेस के शासन के दौरान भ्रष्टाचार इतनी ऊंचाई पर पहुंच गया कि यह कोई मिशन नहीं बल्कि पूर्ण कमीशन जैसा था।

उन्होंने सांप्रदायिक और भ्रष्ट ताकतों’ को हराने व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास एजेंडे पर विश्वास रखने के लिए राज्य की जनता का आभार भी व्यक्त किया। प्रदेशाध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री रंजीत कुमार दास की अध्यक्षता में पार्टी मुख्यालय अटल बिहारी वाजपेई भवन में आयोजित कार्यकारिणी की अंतिम बैठक में नवनिर्वाचित अध्यक्ष भवेश कलिता, मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, सांगठनिक महासचिव फनी शर्मा ने जहां प्रदेश मुख्यालय में उपस्थित रहे, वही राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं असम के प्रभारी बैजयंत पांडा, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मंगलदै के सांसद दिलीप सैकिया, केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली मुख्यालय में उपस्थित रहें। उधर डिब्रूगढ़ से पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल भी वर्चुअल मोड पर जुड़े थे।

Previous Post

दो बच्चों की नीति पर अगले महीने अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिनिधियों से मिलेंगे मुख्यमंत्री

Next Post

चीन के स्ट्रिंग ऑफ पर्ल के खिलाफ भारत की ऑफेंसिव डिफेंस कितनी कारगर

Next Post
चीन के स्ट्रिंग ऑफ पर्ल के खिलाफ भारत की ऑफेंसिव डिफेंस कितनी कारगर

चीन के स्ट्रिंग ऑफ पर्ल के खिलाफ भारत की ऑफेंसिव डिफेंस कितनी कारगर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वांछित आतंकी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
राष्ट्रीय

वांछित आतंकी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

by The Radar
October 2, 2023
0

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस की विशेष शाखा ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी...

Read more
देश ने लाल को भी किया याद

देश ने लाल को भी किया याद

October 2, 2023
कृतज्ञ राष्ट्र ने दी बापू को श्रद्धांजलि

कृतज्ञ राष्ट्र ने दी बापू को श्रद्धांजलि

October 2, 2023
आज से जनता को लगेगा बिजली का झटका

आज से जनता को लगेगा बिजली का झटका

October 1, 2023
सीबीआई की टीम पहुंची इंफाल

सीबीआई की टीम पहुंची इंफाल

September 30, 2023

Categories

  • Most Iconic Industrialist
  • Most Iconic Political Figure
  • Most Iconic Power Figure
  • Most Iconic Social Figure
  • Most Iconic Sports Personality
  • Most Iconic Superstar
  • Most Influential Personality
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • टेक
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • स्वास्थ्य

Pages

  • About us
  • Contact us
  • The Radar
  • Home
  • About us
  • Contact us

© 2022 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State

© 2022 All Rights Reserved