नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से बात की। टेलीफोन पर हुई बातचीत में दोनों नेताओं ने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र संगठन स्थिरीकरण मिशन पर हाल ही में हुए हमले पर चर्चा की। हमले में दो भारतीय शांति सैनिक शहीद हो गए थे। प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा जनरल से इस हमले के अपराधियों को सजा दिलाने और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए शीघ्र जांच सुनिश्चित करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने प्रधानमंत्री को कांगो में हमले की त्वरित जांच के लिए हर संभव कार्रवाई का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि कांगो के उत्तरी किवु में 26 जुलाई को संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन पर हमले में बीएसएफ के दो जवान शहीद हो गए थे। उनकी पहचान हेड कांस्टेबल शिशुपाल सिंह और सांवाला राम विश्नोई के रूप में हुई थी। इस हमले में मोरक्को के एक शांति सैनिक की मौत हो गई थी।
सर्दी के तेवर पड़ने लगे हैं ढीले
राजस्थान, जयपुर : राजस्थान में पिछले कुछ समय से सर्दी के तेवर ढीले पड़ने लगे हैं और तापमान में बढ़ोतरी...
Read more






