नई दिल्ली : राष्ट्रपत्नी बयान पर आज भी संसद के दोनों सदनों में भाजपा ने हंगामा किया। भाजपा के सांसद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया से माफी की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद दोनों सदन सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिए गए। गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अलग-अलग राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की। संसद में हंगामे को लेकर निलंबित 27 सांसदों का धरना भी आज खत्म हो गया। ये पिछले 2 दिनों से गांधी मूर्ति के सामने धरना दे रहे थे। धरना खत्म होने पर संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा सांसद प्रदर्शन के नाम पर पार्टी कर रहे थे। गांधी जी की प्रतिमा के नीचे बैठकर चिकन खाया जा रहा था। वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राष्ट्रपति पद दिए गए विवादित बयान पर संसद में कांग्रेस को घेरा था। इस पर उनकी सोनिया गांधी से भी नोकझोंक हुई थी। राष्ट्रपति पर विवादित बयान पर मचे हंगामे के बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंत्रिमंडल में अपने साथी डॉ. महेंद्र मुंजपारा और जॉन बारला के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। स्मृति ने इसे सौहार्द भेंट बताया है। जबकि दूसरी तरफ विवादित बयान देने वाले कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने भी राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा था। अधीर ने कहा था- राष्ट्रपति से मिलकर माफी मांगूंगा, पाखंडियों से नहीं। हालांकि उन्हें अब तक मिलने का समय नहीं दिया गया है।
अब हम करेंगे 2029 के चुनाव की तैयारी : मुकेश सहनी
अब हम करेंगे 2029 के चुनाव की तैयारी : मुकेश सहनी बिहार, पटना : बिहार चुनाव में महागठबंधन की हार...
Read more






