बिहार, पटना : बिहार में जातीय गणना की रिपोर्ट आने के बाद सियासत थोड़ी बदल गई है। हर दल वोट बैंक के हिसाब से तैयारियां कर रहे हैं। पिछड़े और अति पिछड़े वर्ग की वोट पर सबकी नजर है। बिहार भाजपा भी इसमें कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पहले ही दावा कर दिया है कि भाजपा पूरे 40 के 40 सीट जीतने वाली है। उन्होंने पार्टी के वरीय नेताओं और कार्यकर्तााओं को एक-एक सीट पर पूरी तरह तैयार रहने की अपील भी की है। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए बिहार भाजपा ने सभी 40 लोकसभा सीटों पर प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी ने वाल्मीकि नगर अखिलेश कुमार सिंह, पश्चिम चंपारण शैलेंद्र मिश्र, पूर्वी चंपारण अशोक सहनी, शिवहर सियाराम शाह, झंझारपुर नीरज गुप्ता, सुपौल सुनील कुमार, अररिया रोहित पांडेय, किशनगंज प्रफुल रंजन वर्मा, पूर्णिया अभय बर्मन, कटिहार विनोद मंडल, मधेपुरा विजय शंकर चौधरी, मुजफ्फरपुर रत्नेश कुमार सिंह, वैशाली अनिल मिश्र, सीवान उमेश प्रधान, हाजीपुर संजीत अग्रवाल, उजियारपुर सुशील चौधरी, बेगूसराय विकास सिंह, खगड़िया कुमार प्रणय, नालंदा कुमार राघवेंद्र, पटना साहिब राम वीरेंद्र सिंह, आरा जीतेंद्र पांडेय, बक्सरअनिल स्वामी,सासाराम संजय मेहता औरंगाबाद अनिल सिंह, काराकाट अनिल सिंह[spacing size=””], गया सीडी शर्मा, जहानाबाद नवीन केसरी, नवादा सुबोध पासवान, जमुई रविंद्र सिंह कल्लु, महाराजगंज शशि रंजन, सारणअरविंद सिंह, पाटलिपुत्र कृष्ण मोहन शर्मा, सीतामढ़ी विवेक कुमार, समस्तीपुर हरेंद्र सिंह, गोपालगंज वीरेंद्र कुशवाहा, बांका सुबोध कुशवाहा, भागलपुरअर्जुन शर्मा, मधुबनी अर्जुन सहनी, दरभंगा उमेश कुशवाहा मुंगेर प्रकाश भगत
चार दरोगाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
चार दरोगाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज उत्तर प्रदेश, लखनऊ : बंथरा थाने में तैनात रहे एक इंस्पेक्टर और चार दरोगा...
Read more






