बिहार, पटना : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव न केवल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पर पहुंचे, बल्कि करीब 45 मिनट ठहरे भी। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को दिल्ली में रात्रि भोज पर बुलाने के बाद उनका पटना आने पर मुख्यमंत्री आवास पहुंचना राजीतिक हलके में चर्चा का विषय बन गया है। इधर दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल 4 अगस्त को लालू से मुलाकात करने के लिए मीसा भारती के आवास पर पहुंचे थे। लालू ने राहुल को गुलदस्ता भेंट किया और फिर गले लगाया। इसके बाद काफी देर तक दोनों नेताओं में बातचीत भी हुई। भोजन पर भी काफी चर्चाएं हुईं। सूत्रों की माने तो विपक्षी गठबंधन और बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक चर्चा हुई।
प्रधानमंत्री मोदी ने किया.24,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन
असम, सिलचर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज असम के सिलचर में एक समारोह के दौरान बराक घाटी के कायाकल्प...
Read more






