• Home
  • About us
  • Contact us
Wednesday, February 11, 2026
The Radar
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
Read in English
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
No Result
View All Result
The Radar
Read in English
Home राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने किया जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास

The Radar by The Radar
November 25, 2021
in राष्ट्रीय
प्रधानमंत्री ने किया जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गौतम बुद्ध नगर स्थित जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास किया। इस मौके पर उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जेवर अब अंतरराष्ट्रीय पटल पर आ गया है और इसका लाभ यूपी की जनता के साथ दिल्ली एनसीआर को भी मिलेगा। बेहतर सड़कें, रेलवे और एयरपोर्ट सिर्फ इंफ्रा प्रोजेक्ट नहीं होते, बल्कि ये पूरे क्षेत्र का कायाकल्प कर देते हैं। लोगों का जीवन बदल देते हैं। गरीब हो या मध्यम वर्ग, हर किसी को इसका बहुत-बहुत लाभ मिलता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में जितनी तेजी से एविएशन सेक्टर में वृद्धि हो रही है। भारतीय कंपनियां सैकड़ों विमानों को खरीद रही हैं, उनके लिए भी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की बड़ी भूमिका होगी। ये एयरपोर्ट विमानों के रखरखाव और मरम्मत का सबसे बड़ा सेंटर होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश-विदेश के विमानों को यहां से सर्विस मिलेगी और सैकड़ों युवाओं को रोजगार मिलेगा। पीएम ने कहा कि आज भी हम अपने 85 प्रतिशत विमानों को मरम्मत के लिए विदेश भेजते हैं। रिपेयरिंग पर सिर्फ 15 हजार करोड़ खर्च होते हैं।

ये एयरपोर्ट इस स्थिति को भी बदलने में मदद करेगा। पीएम ने कहा कि इस एयरपोर्ट के माध्यम से मल्टी मॉडल कॉर्गो का सपना साकार हो रहा है। इस पूरे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों की सीमा समंदर से सटी होती है, उनके लिए बंदरगाह बहुत बड़े एसेट होते हैं, लेकिन यूपी जैसे लैंडलॉक्ड राज्यों के लिए यही भूमिका एयरपोर्ट की होती है। अलीगढ़, आगरा, बिजनौर, बरेली और अन्य औद्योगिक शहरों और क्षेत्रों का सामर्थ भी बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा। इंटरनेशनल एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय बाजारों से सीधे कनेक्ट करेगा। यहां के छोटे किसान सीधे एक्सपोर्ट कर पाएंगे।

हमारे खुर्जा के कलाकार, मेरठ के पॉट इंडस्ट्री, सहारनपुर का फर्नीचर, आगरा का पेठा सहित पश्चिमी यूपी के एमएसएमई को विदेशों तक पहुंचने में आसानी होगी। पीएम ने कहा कि आने वाले सालों में जब एयरपोर्ट काम करना शुरू करेगा तो यूपी में पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट होंगे. उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने पश्चिमी यूपी के विकास को नजरअंदाज किया। दो दशक पहले यूपी की भाजपा सरकार ने इसका सपना देखा था, लेकिन बाद में ये एयरपोर्ट अनेक सालों तक दिल्ली और लखनऊ की सरकारों के फेर में उलझा रहा। यूपी की पिछली सरकार ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर कहा था कि इस प्रोजेक्ट को बंद कर दिया जाए. आज डबल इंजन सरकार के चलते शिलान्यास हो रहा है।

Previous Post

कोविड-19 टीकाकरण से मिलेगी आर्थिक गतिविधियों में सुधार में मदद

Next Post

कैप्टन करेंगे भाजपा के लिए चुनाव प्रचार

Next Post
कैप्‍टन ने किया नए राजनीतिक दल का खुलासा

कैप्टन करेंगे भाजपा के लिए चुनाव प्रचार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ध्वज स्तंभ घोटाले के जांच के आदेश
राष्ट्रीय

ध्वज स्तंभ घोटाले के जांच के आदेश

by The Radar
February 11, 2026
0

केरल, कोच्चि : केरल उच्च न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर में सामने आए नए ध्वज स्तंभ परियोजना में सोने और धन...

Read more
पांच साल में एक करोड़ नौकरी

पांच साल में एक करोड़ नौकरी

February 7, 2026
बिजली कपंनियों का एआरआर स्वीकृत

बिजली कपंनियों का एआरआर स्वीकृत

February 7, 2026
प्रधानमंत्री ने किया अंतरिम व्यापार समझौते के ढांचे का स्वागत

प्रधानमंत्री ने किया अंतरिम व्यापार समझौते के ढांचे का स्वागत

February 7, 2026
सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी

February 6, 2026

Categories

  • Most Iconic Industrialist
  • Most Iconic Political Figure
  • Most Iconic Power Figure
  • Most Iconic Social Figure
  • Most Iconic Sports Personality
  • Most Iconic Superstar
  • Most Influential Personality
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • टेक
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • स्वास्थ्य

Pages

  • About us
  • Contact us
  • Rozana Taiyaari Ke Liye – Hindi News for Current Affairs Preparation
  • The Radar
  • The Radar – Bharat Ki Hindi News Daily Update Ka Reliable Source
  • The Radar – Bharat Ki National Hindi News Site
  • The Radar – India Ka Most Reliable Hindi News Site
  • The Radar: भारत की आज की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें ससे पहले
  • Welcome to The Radar – India’s Trusted Hindi News Provider
  • भारत की विश्वसनीय हिंदी समाचार वेबसाइट – The Radar
  • Home
  • About us
  • Contact us

© 2022 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State

© 2022 All Rights Reserved