नई दिल्ली : पूरा देश आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती या पराक्रम दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया। गौरतलब है कि उन्होंने घोषणा की थी कि इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाई जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयंती के मौके पर नेताजी को याद करके उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उनके अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और गृह मंत्री अमित शाह ने भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर लिखा सभी देशवासियों को पराक्रम दिवस की ढेरों शुभकामनाएं।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उन्हें मेरी आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। मोदी ने हाल ही में कहा था कि देश के महान सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रति आभार के प्रतीक के रूप में इंडिया गेट पर उनकी ग्रेनाइट की एक प्रतिमा लगाई जाएगी। प्रधानमंत्री ने कहा था कि जब तक नेताजी की ग्रेनाइट की प्रतिमा बनकर तैयार नहीं हो जाती, तब तक उस स्थान पर उनकी एक होलोग्राम प्रतिमा वहां लगाई जाएगी।