महाराष्ट्र, मुंबई: पोर्नोग्राफी कंटेंट मामले में गिरफ्तार फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के खिलाफ पुलिस करवाई लगातार तेज हो रही है। इस कड़ी में मुंबई पुलिस ने कल कुंद्रा के मुंबई स्थित कार्यालय पर छापेमारी कर एक सर्वर जब्त किया। पुलिस का कहना है कि इस सर्वर का इस्तेमाल कथित तौर पर अश्लील फिल्में अपलोड करने के लिए होता था।
इससे पहले पुलिस ने उन्हें अश्लील फिल्में बनाने और पबिल्श करने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस अधिकारियों को संदेह था कि सर्वर का इस्तेमाल कुंद्रा द्वारा ऐप्स और अन्य प्लेटफॉर्म पर अश्लील सामग्री अपलोड करने के लिए किया गया था। मामले के केंद्र में कुछ व्हाट्सएप चैट और हॉट शॉट्स नामक एक स्ट्रीमिंग एप्लिकेशन है।
पुलिस द्वारा भंडाफोड़ किए गए एक पोर्न ऐप हॉट हिट से उनके बैंक खाते में नियमित रूप से 9.65 लाख रुपये का भुगतान प्राप्त हो रहा है। हॉट हिट खुद को सर्वश्रेष्ठ भारतीय फिल्में और वेब श्रृंखला के रूप में वर्णित करता है। ऐप पर वीडियो कंटेंट देखने के लिए यूजर्स को कोई एक प्लान के साथ सदस्यता लेने की आवश्यकता पड़ती है।
वहीं सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने इस पूरे रैकेट की जांच की मदद के लिए आईटी पेशेवरों की मदद आईटी पेशेवरों की मदद लेगी। बॉलीवुड अभिनेत्री शिला शेट्टी के पति राज कुंद्रा के खिलाफ इसी साल 4 फरवरी को मालवानी पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और महिलाओं के अश्लील प्रतिनिधित्व (निषेध) अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। इसके बाद सोमवार को उन्हें गिरफ्तार किया गया था।





