नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली भाजपा नीत राजग सरकार ने आज मंत्रमिंडल का विस्तार किया। मोदी के दूसरे कार्यकाल का यह पहला फेरबदल है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नए कैबिनेट एवं राज्य मंत्री को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
नए मंत्रियों के साथ पदोन्नत किए गए 7 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई। आज कुल 15 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली है। इसके साथ ही मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों की संख्या बढ़कर 77 हो गई हैं। गौरतलब है कि पहले कुल मंत्रियों की संख्या 53 थी। इनमें से 12 की छुट्टी कर दी गई और इस तरह कुल 41 सदस्य बचे। कैबिनेट फेरबदल में 7 को प्रोन्नति दी गई है तो 36 नए चेहरों को शामिल किया गया है।राष्ट्रपति ने आज कुल 43 सदस्यों को शपथ दिलाई है।
कैबिनेट मंत्रियों की सूची इस प्रकार है
- नारायण राणे
- सर्बानंद सोनोवाल
- डॉ. वीरेंद्र कुमार
- ज्योतिरादित्य सिंधिया
- रामचंद्र प्रसाद सिंह
- अश्विनी वैष्णव
- पशुपति कुमार पारस
- किरेन रिजिजू (प्रमोट)
- राज कुमार सिंह (प्रमोट)
- हरदीप सिंह पुरी (प्रमोट)
- मनसुख मांडविया (प्रमोट)
- भूपेंद्र यादव
- पुरुषोत्तम रूपाला (प्रमोट)
- जी किशन रेड्डी (प्रमोट)
- अनुराग सिंह ठाकुर (प्रमोट)
राज्य मंत्री की सूची इस प्रकार है
- पंकज चौधरी
- अनुप्रिया पटेल
- एस पी एस बघेल
- राजीव चंद्रशेखर
- शोभा करंदलाजे
- भानुप्रताप सिंह वर्मा
- दर्शन विक्रम जरदोश
- मीनाक्षी लेखी
- अन्नपूर्णा देवी
- ए. नारायणस्वामी
- कौशल किशोर
- अजय भट्ट
- बी एल वर्मा
- अजय कुमार
- चौहान देवुसिंह
- भगवंत खुबा
- कपिल मोरेश्वर पाटिल
- प्रतिमा भौमिक
- सुभाष सरकार
- भागवत कृष्णराव कराड
- राजकुमार रंजन सिंह
- भारती पवार
- बिश्वेश्वर टुडू
- शांतनु ठाकुर
- एल मुरुगन
- मुंजापारा महेंद्रभाई
- जॉन बार्ला
- निसिथ प्रमाणिक