नई दिल्ली : देश के 14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अब राष्ट्रपति भवन से विदाई लेने की तैयारी में हैं। 2017 के 25 जुलाई को राष्ट्रपति के बने कोविंद का कार्यकाल कल समाप्त हो रहा है। इसी अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल रात उनके सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया, जिसमें केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और प्रमुख नेताओं सहित पद्म पुरस्कार विजेता भी शामिल हुए। विदाई भोज में उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष, मोदी कैबिनेट के सभी मंत्री मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रपति कोविंद भावी राष्ट्रपति मुर्मु के सम्मान में आज रात्रिभोज का आयोजन करेंगे। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, कैबिनेट मंत्री और विपक्ष के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि दो वर्ष का समय कोविड महामारी में बीतने के बाद भी उनके कार्यकाल को कई अहम उपलब्धियों के लिए याद किया जाएगा। राष्ट्राध्यक्ष के तौर पर उन्होनें 33 देशों की राजकीय यात्राएं की। मेडागास्कर, इक्वेटोरियल गिनी, इस्वातिनी, क्रोएशिया, बोलीविया और गिनी गणराज्य से सर्वोच्च राजकीय सम्मान प्राप्त हुआ।
अब हम करेंगे 2029 के चुनाव की तैयारी : मुकेश सहनी
अब हम करेंगे 2029 के चुनाव की तैयारी : मुकेश सहनी बिहार, पटना : बिहार चुनाव में महागठबंधन की हार...
Read more






