• Home
  • About us
  • Contact us
Monday, February 6, 2023
The Radar
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
Read in English
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
No Result
View All Result
The Radar
Read in English
Home राष्ट्रीय

देश में ही किया जाएगा सैन्य उपकरण, हथियार और गोला-बारूद का उत्पादन

The Radar by The Radar
December 18, 2021
in राष्ट्रीय
देश में ही किया जाएगा सैन्य उपकरण, हथियार और गोला-बारूद का उत्पादन
Share on FacebookShare on Twitter

 

नई दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि भारत ने अमेरिका, रूस, फ्रांस और अपने कई अन्य सहयोगी देशों को स्पष्ट रूप से बता दिया है कि कई सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा आवश्यक सैन्य मंच (प्लेटफार्म) और उपकरण देश में ही निर्मित किए जाएंगे। राजनाथ ने क्षेत्रीय भू-राजनीतिक गतिविधियों का जिक्र करते हुए कहा कि ईश्वर ने भारत को कुछ ऐसे पड़ोसी दिए हैं, जो इसकी उन्नति को देखकर अच्छा महसूस नहीं करते हैं।

एक देश जो विभाजन से पैदा हुआ है, वह भारत के विकास की चिंता में कमजोर होता जा रहा है।भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि अमेरिका, रूस और फ्रांस सहित दुनिया के ज्यादातर देश भारत के मित्र हैं। उन्होंने कहा भारत ने उन्हें स्पष्ट कर दिया है कि भारतीय सशस्त्र बलों के लिए आवश्यक सैन्य हार्डवेयर का उत्पादन देश में करना होगा।

उन्होंने कहा हमने हर मित्र देश से कहा है कि हम देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारत में ही सैन्य मंच, हथियार और गोला-बारूद का उत्पादन करना चाहते हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि सैन्य उपकरण बनाने वाले देशों को संदेश दिया गया है-कम मेक इन इंडिया, कम मेक फार इंडिया और कम मेक फार द व‌र्ल्ड। एक उदाहरण देते हुए राजनाथ ने कहा कि फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले के साथ बातचीत के बाद यह सहमति बनी थी कि एक प्रमुख फ्रांसीसी कंपनी रणनीतिक साझेदारी माडल के तहत एक भारतीय कंपनी के साथ मिलकर भारत में एक इंजन का उत्पादन करेगी।

हालांकि उन्होंने इस संबंध में विस्तार से नहीं बताया। सिंह ने कहा कि भारत इन देशों के साथ दोस्ती बनाए रखेगा, लेकिन साथ ही सैन्य उपकरण, हथियार और गोला-बारूद का देश में ही उत्पादन किया जाएगा।राजनाथ ने कहा कि अपने आकार, भौगोलिक स्थिति और सुरक्षा चुनौतियों के मद्देनजर भारत रक्षा प्रौद्योगिकी के लिए अन्य देशों पर निर्भर नहीं रह सकता। उन्होंने कहा कि सरकार आने वाले दिनों में भारत को वैश्विक रक्षा उत्पादन केंद्र बनाना चाहती है।

Previous Post

बम धमाके में 14 लोगों की मौत

Next Post

काफी तेजी से फैल रहा है कोरोना वायरस का ओमिक्रोन वैरिएंट : डब्ल्यूएचओ

Next Post
ओमिक्रॉन वेरिएंट मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 21

काफी तेजी से फैल रहा है कोरोना वायरस का ओमिक्रोन वैरिएंट : डब्ल्यूएचओ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अमेरिका ने मार गिराया चीन का जासूसी गुब्बारा
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका ने मार गिराया चीन का जासूसी गुब्बारा

by The Radar
February 5, 2023
0

अमेरिका, वाशिंगटन : अमेरिका ने कल देर रात उत्तरी क्षेत्र के ऊपर चक्कर लगा रहे चीन के जासूसी गुब्बारे को...

Read more
गलत सूचना से प्रभावित होती है न्याय प्रणाली

गलत सूचना से प्रभावित होती है न्याय प्रणाली

February 5, 2023
बीसीसी वृत्तचित्र विवाद: उच्चतम न्यायालय ने केंद्र से मांगा तीन हफ्तों में जवाब

बीसीसी वृत्तचित्र विवाद: उच्चतम न्यायालय ने केंद्र से मांगा तीन हफ्तों में जवाब

February 3, 2023
सुरक्षित लैंड कराया गया विमान

सुरक्षित लैंड कराया गया विमान

February 3, 2023
प्रधानमंत्री लेंगे कृष्णगुरु एकनाम अखंड कीर्तन में भाग

प्रधानमंत्री लेंगे कृष्णगुरु एकनाम अखंड कीर्तन में भाग

February 2, 2023

Categories

  • Most Iconic Industrialist
  • Most Iconic Political Figure
  • Most Iconic Power Figure
  • Most Iconic Social Figure
  • Most Iconic Sports Personality
  • Most Iconic Superstar
  • Most Influential Personality
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • टेक
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • स्वास्थ्य

Pages

  • About us
  • Contact us
  • The Radar
  • Home
  • About us
  • Contact us

© 2022 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State

© 2022 All Rights Reserved