पंजाब, अमृतसर : भारत के अलग अलग राज्यों में पिछले कुछ दिनों से लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। आज तड़के करीब 3.42 बजे पंजाब के अमृतसर से 145 किमी पश्चिम-उत्तर पश्चिम में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की गहराई जमीन से 120 किमी नीचे थी।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र पाकिस्तान के पंजाब में था। भूकंप से जानमाल के किसी नुकसान की खबर नहीं है। हालांकि लोगों में भूकंप से एक डर का माहौल जरूर देखा गया। इस प्राकृतिक आपदा से किसी जानमाल का नुकसान नहीं होने की सूचना है।गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली एनसीआर में पिछले 1 हफ्ते में 2 बार भूकंप आया। बीते शनिवार को दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया था। यह भूकंप शाम सात बजकर 57 मिनट पर महसूस कियास गया। इस भूकंप का केंद्र नेपाल में है। यह भूकंप इतना तेज था कि इसके झटके दिल्ली-एनसीआर सहित भारत के कई राज्यों में महसूस किए गए। राजधानी दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूपी में नोएडा, गाजियाबाद, अमरोहा के साथ-साथ बिजनौर में भूकंप के झटके आए है। इसके साथ उत्तराखंड के टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्नर, पौढ़ी और खटीमा में भूकंप आया।
बैठकों में अब नहीं होगा अधिकारियों के पदनामों का उल्लेख
हिमाचल प्रदेश, शिमला : हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विभागों की बैठकों की कार्यवाही में अब अधिकारियों के नाम या पदनामों...
Read more