पंजाब, लुधियाना : फिल्मों और टीवी सीरियल्स के जाने-माने अभिनेता मंगल ढिल्लों का निधन हो गया है। वह लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनका लुधियाना के एक अस्पताल में चल रहा था। बताया जा रहा है कि बीते कुछ समय से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। इलाज के दौरान आज उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। पंजाबी फिल्म उद्योग के मशहूर नाम मंगल ने बॉलीवुड की कई फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में भी अपनी अदाकारी से लोगों के दिल जीते थे। साल 1988 में आई फिल्म खून भरी मांग में वह कैमियो रोल में दिखे थे। अभिनय के अलावा उन्होंने कई फिल्मों का निर्माण और निर्देशन भी किया था। गौरतलब है कि उनका जन्म फरीदकोट के पंजाबी परिवार में हुआ था। शुरुआती शिक्षा उन्होंने यहीं से हासिल की। इसके बाद वह परिवार के साथ उत्तर प्रदेश चले गए। हालांकि इसके बाद वह पंजाब लौट आए और फिर वहीं से स्नातक किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद वे थिएटर से जुड़ गए। साल 1986 में उनके हाथ पहला टीवी सीरियल कथा सागर लगा। मशहूर टीवी शो बुनियाद ने उन्हें घर-घर तक पहचान दिलाई।
सोनोवाल तीन दिवसीय सिंगापुर यात्रा पर
नई दिल्ली : केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल सिंगापुर समुद्री सप्ताह में भाग लेने के लिए सिंगापुर...
Read more