मुंबई : पोर्न फिल्म बनाने के मामले में गिरफ्तार अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। उनकी जमानत याचिका भी लगातार खारिज हो रही है।
फिल्म अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा की जमानत याचिका मुंबई सेशन कोर्ट ने खारिज कर दी है। इसके चलते उनकी शर्लि मुश्किलें बढ़ गई हैंl शर्लिन चोपड़ा पर राज कुंद्रा के साथ मिलकर पोर्न फिल्म बनाने का आरोप लगा है।हालांकि उन्होंने इन आरोपों का खंडन किया है। वहीं मामले की जांच जारी होने के बाद इसकी आंच में बॉलीवुड के कई कलाकार भी आए हैंl
इनमें गहना वशिष्ठ, पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा जैसी अभिनेत्रियां भी शामिल है। शर्लिन चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में राज कुंद्रा पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उनके साथ जबरन यौन संबंध बनाने का प्रयास किया था। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है।
वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है। जो कि बड़ी तेजी से वायरल होती है। राज कुंद्रा केस में शिल्पा शेट्टी की भी मुश्किलें बड़ी है। वह डांस रियलिटी शो के सेट पर भी नहीं जा रही है। खबरों के अनुसार राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी को एक साथ बिठाकर मामले की पुलिस ने जांच की थीl इस दौरान शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा पर बिफर पड़ी थी।
राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी पति-पत्नी है। दोनों को दो बच्चे हैंl राज कुंद्रा पर यह भी आरोप है कि वह शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी को भी एडल्ट फिल्मों में लेना चाहते थेl राज कुंद्रा पर पुलिस को 25 लाख रुपए की रिश्वत दी थी।