राजस्थान, जयपुर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हाईकमान में कई राज्यों में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। राजस्थान में चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सतीश पूनिया की अध्यक्ष पद से विदाई हो गई है। उनका तीन साल का कार्यकाल 14 सितंबर 2022 को पूरा हो गया था, लेकिन वह लगातार पद पर कार्य कर रहे थे। माना जा रहा है कि लंबी जद्दोजहद और मंथन के बाद आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने यह बदलाव किया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीपी जोशी के नियुक्ति आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए हैं। गौरतलब है कि पूनिया के अध्यक्ष कार्यकाल में ज़्यादातर विधानसभा उप चुनाव और नगरीय निकायों के चुनाव में पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा था। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे खेमे से भी पूनिया खेमे की अदावत हो गई थी, जो किसी से छिपी नहीं है। पार्टी आलाकमान ने समय-समय पर इस खींचतान को काफी रोकने की कोशिश भी की।विधानसभा चुनाव से करीब सात महीने पहले पार्टी हाईकमान का यह बड़ा बदलाव है। वह पार्टी का ब्राह्मण चेहरा हैं और संघ विचारधारा से जुड़े हैं। अब उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को मजबूत करना होगा, ताकि बूथ स्तर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को खड़ा किया जा सके। इसके लिए पार्टी में बड़े स्तर पर बदलाव करना होगा।
रिश्वत लेते तीन गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश, कुल्लू : विजिलेंस ने कुल्लू में खाद्य सुरक्षा विभाग के कार्यालय में दबिश देकर सहायक आयुक्त व खाद्य...
Read more