• Home
  • About us
  • Contact us
Sunday, March 15, 2026
The Radar
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
Read in English
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
No Result
View All Result
The Radar
Read in English
Home राष्ट्रीय

सूरज उगल रहा है आग

The Radar by The Radar
May 24, 2024
in राष्ट्रीय
सूरज उगल रहा है आग
Share on FacebookShare on Twitter

राजस्थान, जोधपुर : सनसिटी में सूरज आग उगल रहा है और गर्मी के तांडव की वजह से शहर तपने लगा है। शहर में सुबह आठ बजे से चिलचिलाती धूप ने परेशानी बढ़ा दी। बीते एक सप्ताह से भीषण गर्मी कहर बरपा रही है, लेकिन अब तापमापी का पारा 47.4 डिग्री पार पहुंच गया। निरंतर चढ़ने से लोग बेहाल होने लगे है। गर्मी व तेज धूप के कारण पूरा जोधपुर शहर भट्टी की तरह तप रहा हैं। सूर्योदय के साथ शुरू हो रहा तपन का असर रात को भी महसूस होने लगा है। वहीं शहर और ग्रामीण इलाकों में इस पर बार-बार हो रही बिजली कटौती लोगों को बेहाल कर रही है। मौसम विभाग की माने अगले चार दिन गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। सूर्यनगरी में सुबह सात बजे से ही चिलचिलाती धूप परेशानी बढ़ा रही है। आलम यह है कि दोपहर में तो घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहर में बाजारों और सडकों पर कर्फ्यू के जैसा नजारा रहता है। अगले तीन-चार दिन आग उगल रही गर्मी से राहत की उम्मीद भी फिलहाल नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे में दिन में पारा 48 डिग्री तक रहने की आशंका के साथ रेड अलर्ट जारी किया है। आज भी चिलचिलाती धूप से दिन में अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री तक पहुंच गया। रात का न्यूनतम तापमान भी 36 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके चलते लोगों को अब दिन में ही नहीं, रात को भी तेज गर्मी का अहसास हो रहा है। दोपहर में बाजारों और सडकों पर कर्फ्यू जैसा नजारा रहा। आज भी लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ा। दोपहर में आसमान से मानो अंगारे बरसते रहे। गर्म हवा के थपेड़े भी पड़ते रहे। झुलसा देने वाली गर्मी के चलते जनजीवन प्रभावित रहा। लोग गर्मी के तेवर देखकर घरों से कम ही निकले। जरूरी काम से ही लू और गर्मी से बचाव का इंतजाम कर बाहर निकले। पिछले करीब एक सप्ताह से गर्मी का असर काफी बढ़ रहा है। औसतन अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। इसके चलते लोग गर्मी से हाल बेहाल हो रहे है। इसमें राहगीर और दुपहिया वाहन चालक काफी परेशान हो रहे है। उन्हे लू और गर्मी से बचने के लिए जूस आदि का सहारा लेना पड़ रहा है।

Previous Post

पचास स्ट्रांग रूम में रखी गयी हैं ईवीएम

Next Post

धवन ने मिताली के साथ शादी की बात को करार दिया अफवाह

Next Post
धवन ने मिताली के साथ शादी की बात को करार दिया अफवाह

धवन ने मिताली के साथ शादी की बात को करार दिया अफवाह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रधानमंत्री मोदी ने किया.24,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन
राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने किया.24,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

by The Radar
March 14, 2026
0

असम, सिलचर : ​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज असम के सिलचर में एक समारोह के दौरान बराक घाटी के कायाकल्प...

Read more
पिता के हत्यारे को दिलाई उम्रकैद

आरएसएस की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा शुरू

March 13, 2026
पिता के हत्यारे को दिलाई उम्रकैद

जेजेए ने सत्ता पक्ष व विपक्ष के विधायकों को सौंपा मांगपत्र

March 13, 2026
पिता के हत्यारे को दिलाई उम्रकैद

बदलता नजर आ रहा है मौसम

March 13, 2026
पिता के हत्यारे को दिलाई उम्रकैद

पिता के हत्यारे को दिलाई उम्रकैद

March 13, 2026

Categories

  • Most Iconic Industrialist
  • Most Iconic Political Figure
  • Most Iconic Power Figure
  • Most Iconic Social Figure
  • Most Iconic Sports Personality
  • Most Iconic Superstar
  • Most Influential Personality
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • टेक
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • स्वास्थ्य

Pages

  • About us
  • Contact us
  • Rozana Taiyaari Ke Liye – Hindi News for Current Affairs Preparation
  • The Radar
  • The Radar – Bharat Ki Hindi News Daily Update Ka Reliable Source
  • The Radar – Bharat Ki National Hindi News Site
  • The Radar – India Ka Most Reliable Hindi News Site
  • The Radar: भारत की आज की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें ससे पहले
  • Welcome to The Radar – India’s Trusted Hindi News Provider
  • भारत की विश्वसनीय हिंदी समाचार वेबसाइट – The Radar
  • Home
  • About us
  • Contact us

© 2022 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State

© 2022 All Rights Reserved