जम्मू, सांबा : पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर देर रात एक बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। जम्मू संभाग के सांबा जिले के रामगढ़ क्षेत्र में आईबी के पास पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा की गई अकारण गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान बलिदान हो गया। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा 24 दिनों में तीसरा संघर्ष विराम उल्लंघन है। इस गोलीबारी में जवान घायल हो गया। उन्हें इलाज के लिए तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें जम्मू के जीएमसी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। बीएसएफ ने एक बयान में कहा आठ-नौ नवंबर की रात पाकिस्तान रेंजर्स ने रामगढ़ इलाके में अकारण गोलीबारी की, जिसका बीएसएफ जवानों ने माकूल जवाब दिया। मालूम हो कि इससे पहले 28 अक्टूबर को जम्मू के अरनिया क्षेत्र में पाकिस्तान रेंजर्स ने लगभग सात घंटे तक भारी गोलीबारी की, जिसके परिणामस्वरूप बीएसएफ के दो जवान और एक महिला घायल हुए थे। 17 अक्टूबर को अरनिया में रेंजर्स द्वारा की गई अकारण गोलीबारी में बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए थे। 25 फरवरी 2021 को दोनों पक्षों द्वारा संघर्षविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने के बाद से यह छठा उल्लंघन है।
असम विधानसभा का बजट 17 फरवरी से
असम, गुवाहाटी : असम विधानसभा का इस वर्ष का बजट सत्र 17 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। राज्यपाल...
Read more