महाराष्ट्र, मुंबई : पात्रा चॉल भूमि घोटाला में शिवसेना सांसद संजय राउत को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है। दरअसल विशेष पीएमएलए अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत को बढ़ाकर पांच सितंबर तक कर दी है। गौरतलब है कि 60 वर्षीय राउत को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 31 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। ईडी ने राउत के घर पर सुबह-सुबह छापा मारा था। करीब आठ घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया था, इसके बाद देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। अदालत ने उन्हें चार अगस्त तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद आठ अगस्त तक फिर 22 अगस्त तक रिमांड बढ़ाई गई थी। अब अदालत ने पांच सितंबर तक के लिए रिमांड बढ़ा दी है। गुरु कंस्ट्रक्शन कंपनी के निदेशक रहे प्रवीण राउत, संजय राउत के करीबी हैं। ईडी ने प्रवीण को फरवरी 2022 में गिरफ्तार कर लिया था।
प्रेस गैलरी में मोबाइल फोन ले जाने पर रोक
ओडिशा, भुवनेश्वर : ओडिशा विधानसभा में प्रेस गैलरी में पत्रकारों के मोबाइल फोन ले जाने पर रोक लगा दी गई...
Read more