महाराष्ट्र, मुंबई : पात्रा चॉल घोटाले में गिरफ्तार शिवसेना सांसद संजय राउत को बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब राउत 22 अगस्त तक जेल मे रहेंगे। बता दें संजय राउत अभी तक ईडी की हिरासत में थे। पिछले दिनों ईडी ने संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को भी पूछताछ के लिए तलब किया था।इसके अलावा अदालत ने संजय राउत के स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें उन सभी दवाओं के अनुमति दे दी है जो उन्हें ईडी की हिरासत के दौरान दी गई थी। जानकारी के मुताबिक राउत की जमानत के लिए आज याचिका दायर नहीं की जाएगी। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी 60 वर्षीय राउत को 31 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। ईडी ने राउत के घर पर सुबह-सुबह छापा मारा था। करीब आठ घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया था, इसके बाद देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। अदालत ने उन्हें चार अगस्त तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद उनकी रिमांड आठ अगस्त तक बढ़ाई गई थी।
प्रेस गैलरी में मोबाइल फोन ले जाने पर रोक
ओडिशा, भुवनेश्वर : ओडिशा विधानसभा में प्रेस गैलरी में पत्रकारों के मोबाइल फोन ले जाने पर रोक लगा दी गई...
Read more