नई दिल्ली: नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को अलकायदा ने बम से उड़ाने की धमकी देने की खबर से हड़कंप मच गया है। दिल्ली पुलिस को इस बाबत कल शाम को अलकायदा के नाम से ईमेल आया था, इसमें अगले कुछ दिनों में हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
धमकी मिलते ही हवाई अड्डे पर सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कल शाम को आए मेल में कहां गया था कि करणबीर सूरी उर्फ मोहम्मद जलाल और उसकी पत्नी शैली शारा उर्फ हसीना रविवार को सिंगापुर से भारत आ रहे हैं।
वो हवाई अड्डे पर अगले एक से तीन दिन में बम रखने की साजिश रच रहे हैं। धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं, और सुरक्षा कड़ी कर दी गई है l गौरतलब है कि 15 अगस्त के स्वाधीनता दिवस से पहले सुरक्षा व्यवस्था वैसे भी कड़ी कर दी जाती है। ऐसे में इस टंकी के सामने आने के बाद पुलिस अपनी ओर से कोई कोताही नहीं बरतना चाहती।
किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।





